कैथल, 8 दिसंबर –पंजाब सीमा पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान आज फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि चूंकि केंद्र ने उनके मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत शुरू नहीं की है, इसलिए 101 किसानों का एक ‘जत्था’ शंभू बॉर्डर से दोपहर को दिल्ली की ओर अपना मार्च शुरू करेगा.
इससे पहले किसानों का यह जत्था 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर निकला था, लेकिन शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था.वहीं पंजाब हरियाणा के टटियाना बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा दोबारा पैनी नजर रखी जा रही है.
किसानों के दिल्ली कुच को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.वहीं कैथल पुलिस अधीक्षक भी टटियाना बॉर्डर की लगातार जानकारी ले रहे है. सुरक्षाचक्र को मजबूत करने के लिए कैथल पुलिस लगातार काम
कर रही है.







