कुरुक्षेत्र, 25 नवंबर – कुरुक्षेत्र पुलिस स्क्रेप की आड़ में अफीम तस्करी यानि नशातस्करों का नेटवर्क को ना सिर्फ नेस्तनाबूद किया,अपितु कमर्शियल क्वांटिटी में अफीम की बड़ी खेप यानि तीन करोड़ करोड़ की 36 किलो अफीम पकड़ी.आरोपियों का अदालत से रिमाण्ड लेकर पुलिस गहन पूछताछ करेगी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ 60 लाख
कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखण्ड से स्क्रैप ट्रक में नशे इधर से उधर करने का गोरख धंधा चल रहा है. इस सूचना के आधार पर जाल बिछाया गया और कुरुक्षेत्र जिला सीमा में 152 डी हाईवे पर ट्रक को रोका गया तो उसमें बड़ी मात्रा में अफीम मिली. नियमानुसार जांच की तो यह मात्र 36 किलो जिसका बाजार भाव 3 करोड़ 60 लाख रुपए बनता है और मामले में संलिप्त चार आरोपियों को धर दबोचा गया. अदालत से इनका रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ होगी.







