हरियाणा,11 अक्टूबर – हरियाणा में विधानसभा चुनावों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है. हालांकि सरकार का गठन अभी नही हुआ है, लेकिन भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायक अपने अपने क्षेत्रों में एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं.उसी का उदाहरण पलवल में देखने को मिला, जहां विधायक गौरव गौतम अनाज मंडी में पहुंचे और किसानों और व्यापारियों की समस्याओं का जायजा लिया और उनके समाधान के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ उपमंडल अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
अनाज मंडी का निरीक्षण करने के बाद गौरव गौतम ने धान की खरीद के आदेश जारी कर दिए हैं.साथ ही उन्होंने कहा की डीएपी खाद की समस्या है वो एक दो दिन में खत्म हो जाएगी और मंडी को आने वाली जो सड़कें टूटी हुई है,उनके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दे दिया गया है।







