Home Haryana अनिल विज विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर बरसे

अनिल विज विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर बरसे

122
0
चंडीगढ़, 21 सितंबर -पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा.विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा पर भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी देने के संबंध में लगाए गए आरोपों और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने में आम आदमी पार्टी किंग मेकर होगी, के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता 
कुमारी शैलजा कांग्रेस से नाराज नजर आ रही है और चुनाव प्रचार में भी कहीं नजर नहीं आ रही है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता, जिस प्रकार से कुमारी शैलजा जी के बारे में जातिगत बयान दिए हैं उनको कोई भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता उससे सारे हरियाणा में कांग्रेस के प्रति रोष है”।
मेरा चुनाव जनता ने अपने हाथ पर ले लिया है- विज
चुनाव प्रचार को लेकर पूछे के सवाल के जवाब भी उन्होंने कहा कि “कोई भी दिन ऐसा नहीं जा रहा जिस दिन भाजपा में लोगों की जॉइनिंग नहीं हो रही हो और मेरा चुनाव जनता ने अपने हाथ पर ले लिया है और मेरा चुनाव कार्यकर्ता और जनता लड़ रही है”। उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्हीं उम्मीदवारों को सुबह 6 बजे उठकर भागना होता है जिन्होंने पिछले 5 सालों में कुछ नहीं किया होता और जिन्होंने लोगों के दुख दर्द में कोई साथ नहीं दिया होता। जबकि जो सारा दिन खड़ा रहता है उसको भगाने की जरूरत नहीं होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here