Home Crime यहां पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तस्वीरों में देखिए...

यहां पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तस्वीरों में देखिए मचा हड़कंप

195
0

पानीपत (अंकुर कपूर): हरियाणा के पानीपत जिले की पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात को ताबड़तोड़ गोलियां चली। कई राउंड फायर के बाद पानीपत CIA-2 ने दोनों घायलों समेत 3 बदमाशों को काबू कर लिया। मुठभेड़ के बाद बदमाशों के पैरों में गोली लगी। जबकि, पुलिस की सरकारी गाड़ी पर गोली लगी है। कई राउंड फायर के बीच पानीपत CIA-2 ने दो घायल समेत तीन बदमाशों को काबू कर लिया। बदमाशों को वहां से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां दोनों घायल बदमाश उपचाराधीन है। जबकि एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरु कर दी है। बदमाशों ने प्रारंभिक पूछताछ में तहसील कैंप के ड्राइवर मोहित सोनी का अपहरण, लूटपाट व हत्याकांड का खुलासा हुआ है। इसके अलावा भी बदमाशों ने दूसरी वारदात खुली है।

सनौली एरिया के गावं शमशाबाद में हुई मुठभेड़

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए सनौली एरिया के गांव शमशाबाद में दबिश दी। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशों की पहचान आशोक लोहारी व नरेश निवासी विजय नगर, रोहतक के रुप में हुई है। इन दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। दोनों सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम गश्त के दौरान सनौली थाना के क्षेत्र गांव तमशाबाद में तैनात थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की लूटपाट कर हत्या करने के आरोपी फिर से वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ललकारा मारा की पुलिस आ गई है और इसी बीच उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर में पहले हवाई फायर कर बदमाशों को सरेंडर करने की चेतावनी दी, मगर बदमाश पुलिस की और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते रहे। जिस दौरान अपने बचाव में पुलिस ने बदमाशों के पैरों में गोली मारी और उन्हें मौके पर काबू कर लिया। पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मार व एक बदमाश को सुरक्षित काबू किया है। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here