Home Haryana नांदल खाप ने भी लिविंग रीलेशन को खत्म और हिंदू मैरिज एक्ट...

नांदल खाप ने भी लिविंग रीलेशन को खत्म और हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की उठाई मांग

145
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-हिन्दू  मैरिज एक्ट में बदलाव और लिविंग रीलेशन एक्ट को खत्म करने की मांग को लेकर 28 जुलाई को जींद के गांव दनौदा में उत्तर भारत की खापें एक जुट होंगी।इस खाप महा पंचायत  के लिए नांदल खाप को  चिठ्ठी मिली है।
नांदल खाप के राष्टीय प्रधान ओम प्रकाश नांदल ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तर भारत में हिंदू मैरिज एक्ट है, उसमें बहुत सी खामियां है। उन्होंने कहा कि हमारे उत्तर भारत के जो रीति रिवाज से शादियां होती है, उसमें एक गोत्र के साथ मां,दादी  का गोत्र और आसपास के गांव में शादी नहीं होती है।इसका एक वैज्ञानिक कारण है अगर एक गोत्र में शादी होगी तो पैदा होने वाली संतान मानसिक ओर शारीरिक रूप से विकलांग पैदा होगी। एक अच्छी नस्ल के लिए एक गोत्र में शादी नहीं होनी चाहिए, गांव की गांव में भी शादी नहीं होनी चाहिए।भारत में अलग अलग कल्चर है,विवाह के लिए अलग अलग कस्टम है,लेकिन उत्तर भारत में एक गोत्र गांव की गांव में शादी नहीं होती है।इससे लव मैरिज से होने वाले ऑनर किलिंग के कारण बनते है।हिंदू मैरिज एक्ट में लव मैरिज में माता पिता की सहमति अनिवार्य होनी चाहिए।
वहीं लिविंग रीलेशन में दो महिला पुरुष किसी भी विवाह बंधन में बंधे साथ रहते है.कई बार तो दोनों की शादी से तलाक भी नहीं होता और वे साथ साथ रहते है,उनके बच्चे भी हो जाते है। ऐसे में उन बच्चों का क्या भविष्य है जिनके माता पिता की शादी ही नहीं हुई होती है।यह लिविंग रीलेशन भी खत्म होना चाहिए।इसी को लेकर जींद में खाप महापंचायत होनी है इसमें यह दोनों मुद्दे उठाएंगे जायेंगे।खाप प्रतिनिधि मंडल सीएम ओर पूर्व सीएम से मिलकर हिन्दू मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग कर चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here