Home Haryana गर्मी के चलते हरियाणा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश...

गर्मी के चलते हरियाणा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित

178
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा में बढ़ती  गर्मी और हिट वेव को लेकर जारी अलर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है. ये अवकाश  हरियाणा राज्य के सभी विद्यालयों (सरकारी तथा प्राइवेट) में  28 मई से 30 जून तक रहेगा । सभी विद्यालय इस समय अवधि के दौरान बन्द रहेंगे। वहीं  01 जुलाई  से विद्यालय फिर से  खोले जाएंगे।
इस बारे में  हरियाणा सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है. कैथल शिक्षा विभाग अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी ने बताया कि  जैसे जारी पत्र में दिशा निर्देश दिए गए हैं उसी के अनुसार जिले में भी उन्हें लागू करवाया जा रहा है, ताकि जिलेभर के सभी स्कूलों के बच्चों को हीट वेव और भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके।जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी ने बताया कि जहां तक होमवर्क  की बात है तो आज ही के देना सुनिश्चित किया गया है ताकि वह अपनी छुट्टी के दौरान भी पढ़ाई को जारी रखें। बच्चों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से होमवर्क दिया जा रहा है और डिजिटलाइजेशन के जुड़ाव से बच्चे घर पर रहकर ही शिक्षा से सीधा जुड़ाव कर पाएंगे और जारी किए गए अवकाश के दौरान वो अपने परिजनो की देखरेख में पढ़ाई करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here