Home election सिरसा लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 9.81% मतदान…जजपा विधायक परिवार...

सिरसा लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 9.81% मतदान…जजपा विधायक परिवार सहित मतदान करने पहुंचे

124
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। बता दें कि  सिरसा लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 9.81% मतदान हुआ है।वहीं जजपा विधायक और पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली टोहाना के बढ़ई खेड़ा गांव में परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे. सिरसा लोकसभा सीट पर 1 लाख 93 हजार 617 मतदाता 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस सीट के अंतर्गत 9 विधानसभाएं आती हैं।
सिरसा लोकसभा सीट पर वोटिंग के लिए चुनाव आयोग द्वारा 978 बूथ बनाए गए हैं। यहां शांतिपूर्वक मतदान के लिए पुलिस व अर्धसैनिक बलों के 2 हजार जवानों की तैनाती की गई है। वहीं जजपा विधायक और पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने टोहाना के बढ़ई खेड़ा गांव में परिवार के साथ वोट डाला। बता दें कि सिरसा लोकसभा सीट  पर भाजपा के अशोक तंवर, कांग्रेस की कुमारी सैलजा, इनेलो के संदीप लोट और जजपा के रमेश खटक उम्मीदवार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here