Home Haryana पूर्व सीएम एवं भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के रोड शो के...

पूर्व सीएम एवं भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के रोड शो के दौरान किसानों ने दिखाए काले झंडे

120
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल की चुनावी रथयात्रा का आगाज मंगलवार को करनाल जिले के असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव गंगाटेहड़ी पोपड़ा से हुआ। इस  दौरान पूर्व सीएम को  किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा ।
पूर्व सीएम एवं भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल जब असंध के सर छोटू राम चौंक के निकट व गांव रतक में रोड शो पहुंचा तो  किसानों ने उन्हें  काले झंडों को भी दिखाया । इस दौरान मनोहरलाल भारत माता जी जय के नारे लगाते गाड़ी को तेजी भगाते हुए निकल गए।प्रदर्शन व विरोध  करते हुए किसानों ने कहा कि सरकार धक्का शाही कर रही है। किसानो पर लाठियां भांजी गई और गोलियां चलाई गई,बावजूद इसके खट्टर इस इलाके में चुनावी दौरा कर रहे है।किसानों ने कहा कि खट्टर के चुनावी दौरे के दौरान राहडा गांव में हम खट्टर से बात करना चाहते थे। हमारे कुछ सवाल थे, लेकिन इन्होंने हमारे से बात करना भी मुनासिब नही समझा। इसके बाद  इनके रोड शो का अगला पड़ाव रतक गांव में था जहां पर हमने काले झंडे दिख कर पूरा विरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here