Home Haryana CM नायब सैनी के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने विधानसभा में...

CM नायब सैनी के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने विधानसभा में प्राप्त किया विश्वास मत

136
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल किया है। सदन में विश्वास प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों द्वारा चर्चा करने के उपरांत ध्वनि मत से वर्तमान सरकार के पक्ष में विश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पहले भी सरकार विश्वास में थी, आज भी विश्वास में है और हरियाणा की जनता का विश्वास भी आज सरकार के साथ है।
 मै सामान्य परिवार से आता हुं और परिवार में राजनीति में कोई भी व्यक्ति नहीं
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री के तौर पर आज मेरा पहला दिन है। हालांकि, इससे पहले भी वर्ष 2014 से 2019 के बीच विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। उसके बाद लोकसभा में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और अब केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है। स्वयं को भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता बताते हुए नायब सिंह ने कहा कि वे एक सामान्य परिवार से आते हैं और उनके परिवार में राजनीति में कोई भी व्यक्ति नहीं रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के बाद आज सदन के नेता के रूप में यहां उपस्थित हैं, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हो सकता है।
मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का हुआ विकास 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में सुशासन का उदाहरण प्रस्तुत कर बिना भेदभाव के गत साढ़े 9 साल में प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने मिशन मोड में काम करते हुए व्यवस्था में सुधार किया है, जिससे आज सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को घर बैठे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 सालों में हरियाणा कई मामलों में आगे रहा है। बड़े राज्यों में प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण, कारों के उत्पादन, एमएसपी पर सर्वाधिक 14 फसलों की खरीद करने, परिवार पहचान पत्र के माध्यम से रियल टाइम डाटा उपलब्धता, खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा सम्मान राशि देने वाला, शत-प्रतिशत पढ़ी लिखी पंचायतों वाला, 72 हजार से अधिक सोलर पंप लगाने, पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने जैसे अनेक मामलों में हरियाणा पहले स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here