Home Haryana झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 5 महीने के मासूम ने तोड़ा दम,...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 5 महीने के मासूम ने तोड़ा दम, पूरे गांव ने क्लीनिक के बाहर जताया रोष

180
0

करनाल (अकुंर कपूर): हरियाणा जिले के करनाल में एक झोलाछाप डॉक्टर की गलत दवाई से 5 महीने के बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। बता दें कि करनाल के गांव दरड़ में एक 5 माह के बेटे समर को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। जिसके चलते वह उसे गांव में बने क्लीनिक में लेकर गया। जहां पर झोलाछाप डॉक्टर ने उस बच्चे का इलाज शुरू किया। तीन दिन के इलाज के उसे 6 हजार रुपए लिए। रविवार देर रात को उसके बेटे को फिर बुखार हो गया। जिसके बाद वह दोबारा दवाई लेने के लिए उसी डॉक्टर के पास गया तो उसने दवा दे दी। बेटे को दवा देने के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ। रात की दवा से उसका बेटा सो तो गया। लेकिन सुबह फिर उसके बेटे के पेट में दर्द हो गया। जिसके बाद फिर सुरजीत ने उसे एक दवा दी।

जब समर को दवा दी तो उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। उसकी आंखें बंद होने लगी। शाम को वह करनाल के सरकारी अस्पताल में लेकर गया। वहां पर भी डॉक्टरों ने उसे जवाब दे दिया। बाद में वह एक निजी अस्पताल में लेकर वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद जहां परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही ग्रामीणों में भी काफी रोष नजर आ रहा है। बच्चे की मौत की सूचना जब गांव के लोगों को लगी देर रात तक गांव के लोगों ने क्लीनिक के बाहर जमा हो गए। पूरा गांव क्लिनिक के बाहर इकट्ठे हो गया। जब बच्चे की मौत की सूचना मिली तो इलाज करने वाला डॉक्टर मौके से फारर हा गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्लीनिक पर काम कर रहे दो लड़कों को राउंडअप किया और स्वास्थ्य विभाग को भी मामले की सूचना दी है।

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

मौके पर पहुंचे रंबा चौकी के इंचार्ज अंकित ने बताया कि देर रात को पुलिस बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही देर रात को पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here