फतेहाबाद TSN)- फतेहाबाद में ठिठुरा देने वाली ठंड में थोड़ा फर्क पड़ा है ।रविवार देर रात फतेहाबाद में पड़ी हलकी फुहारों की वजह से ठंडी हवाओं की लहर कम हुई है और बारिश पड़ने पर किसानों की फसलों को फायदा होगा ।
कृषि विभाग के अनुसार खराब मौसम की वजह से किसानों ने गेंहू और सरसों की फसल देर से बिजी जिसके कारण यह मौसम गेंहू और सरसों की फसल के लिए बहुत फायदेमंद है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक हल्के बादल और हल्की बूंदाबांदी ज़ारी रहेगी, ठंडी हवाएं कम होने से अधिकतम तापमान 14 °C और रात का न्यूनतम तापमान 7°C रहा ।
गेंहू और सरसों की फसल के लिए कैसे यह बारिश है फायदेमंद ?
बरसात पड़ने पर फसलों के लिए यह बरसात नाइट्रोजन का काम करेगी जिसकी वजह से गेंहू और सरसों की फसल में अधिक फायदा होगा, इससे किसानों के चेहरों पर एक अलग सी चमक एंव रौनक दिखाई दे रही है।







