अंबाला(TSN): देश भर में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल में अपना योगदान दे रहे ट्रक ड्राइवरों ने अंबाला में भी अपने ट्रकों का चक्का जाम रखा। 3 दिन की घोषित हड़ताल के कारण मंगलवार को भी ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर रहे। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण लोग पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते दिखे जिससे पंपों पर तेल डलवाने वालों की भीड़ लग गई।
अंबाला में जग्गी फिलिंग स्टेशन पर तैनात पंप मैनेजर की माने तो सुबह से ही लोग तेल डलवाने आ रहे है जिससे शाम तक तेल खत्म होने की संभावना है , ऐसे में पंपों पर तेल ख़त्म होने की भी संभावना है।
बता दें कि हिट एंड रन केस में केंद्र द्वारा जुर्माने और सजा के प्रावधान के लागु होने के बाद से देश भर में ट्रक ड्राइवर इसका विरोध कर रहे हैं। ड्राइवरों का कहना है की वह मात्र दस हजार प्रति माह की नौकरी कर रहे हैं , ऐसे में वह केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन केस में लगाए गए भारी भरकम जुर्माने को कैसे अदा करेंगे। ड्राइवरों का कहना है की जब तक कानून रद्द नहीं होते तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे।







