Home Haryana हरियाणा में गेस्ट टीचर्स का विरोध,सरकार तक पहुंचा रहे अपनी मांग

हरियाणा में गेस्ट टीचर्स का विरोध,सरकार तक पहुंचा रहे अपनी मांग

181
0
हरियाणा(TSN): हरियाणा में गेस्ट टीचर्स का धरना 118 दिन से लगातार जारी है। जगाधरी की अनाज मंडी में गेस्ट टीचर्स पक्का मोर्चा लगा कर बैठ गए हैं। उन्होंने एक ही सुर में कहा है कि जब तक सरकार हमें रेगुलर नहीं करती हम यमुनानगर छोड़ने वाले नहीं है। ठिठुरती ठंड के बीच जगाधरी की नई अनाज मंडी में गेस्ट टीचर्स पक्का मोर्चा लगा कर बैठ गए हैं।
उन्होंने सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के पास ऐसी पॉलिसी है जिसके तहत वह हमें पक्का कर सकती है,लेकिन सरकार की मंशा नहीं है कि वह हमारी तरफ ध्यान दे। हम भीषण सर्दी के बीच बैठे हैं लेकिन ना तो सरकार का कोई नुमाइंदा आया और ना ही अधिकारी हमसे कुछ पूछने आया। प्रदर्शनकारी गेस्ट टीचर्स ने जगाधरी अनाज मंडी से जगाधरी बस स्टैंड तक रोष मार्च भी निकाला। उन्होंने सर पर काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती हम धरने से उठने वाले नहीं है। अब देखना होगा सरकार उनकी मांगों पर क्या गोबर फरमाती है या फिर भीषण सर्दी के बीच गेस्ट टीचर्स का धरना ऐसे ही जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here