Home politics कोसली के लोग एक आम आदमी को भी बड़ा नेता बना सकते...

कोसली के लोग एक आम आदमी को भी बड़ा नेता बना सकते हैं-अनुराग ढांडा

128
0
कोसली/रेवाड़ी : चन्द्रिका ( TSN)– आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इमानदार लोगों की टीम बनाने और इमानदार लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि  आम आदमी पार्टी एक महीने के बाद हरियाणा के हर गांव में 500-700 कार्यकर्ताओं से साथ मीटिंग करेगी।
हरियाणा में होगा भाजपा का  सुपड़ा साफ 
अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का तो सुपड़ा साफ ही है और कोसली के लोगों ने पिछली बार कांग्रेस को भी नकार दिया था। दीपेंद्र हुड्डा कहते थे रोहतक मेरा गढ़ है उनको अकेले कोसली ने समेट कर भेज दिया। इसलिए कोसली के लोग बड़े नेता को भी गिरा सकते हैं और एक आम आदमी को भी बड़ा नेता बना सकते हैं। इसलिए कोसली के लोगों को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और कार्यकर्ताओं का आई कार्ड ही पास है किसी भी कार्यालय में चले जाना। हर सरकारी दफ्तर में इस आई कार्ड की इज्जत होगी। इसलिए कार्यकर्ताओं को आज से ही ग्राउंड पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो दिल्ली और पंजाब में हो रहा है ये ट्रेलर है असली फिल्म हरियाणा में सरकार बनाने के बाद दिखाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here