Home politics सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले, कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ बढ़ रही...

सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले, कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ बढ़ रही आगे…पांचो राज्यों में लहराएगी जीत का परचम

160
0
रेवाड़ी ( TSN)-राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज रेवाडी जिले की विधानसभा कोसली के जाटूसाना  पहुँचे। जहाँ उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया।मंच  से अपने संम्बोधन के दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और प्रदेश सरकार का कार्यकाल पूरी तरह विफल बताया।कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने पत्रकारो से भी बातचीत की।राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने 5 प्रदेशो में हो रहे चुनावो में कांग्रेस पार्टी के परचम लहराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़ी ही मजबूती के साथ पांचो राज्यों के चुनाव में आगे बढ़ रही है और जिन राज्यों में मुकाबला है,वहां भी चुनाव आते-आते कांग्रेस पार्टी मजबूत हो जाएगी।
प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई भी जनआधार नहीं
वहीं  रोहतक में आम आदमी पार्टी द्वारा  की जा रही रैली को लेकर दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि  आम आदमी पार्टी हमारे केंद्र के अलायन्स का हिस्सा जरूर है।लेकिन प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई भी जनआधार नहीं है। रेवाड़ी में बनने वाले एम्स पर भी दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार को घेरते  हुए कहा कि 2 साल में बनकर तैयार होने वाले एम्स को 10 साल में भी नहीं बना पाना हरियाणा के मुख्यमंत्री की नियत पर प्रश्न चिन्ह है। प्रदेश सरकार की नियत ही खराब है, वह नहीं चाहते  की एम्स बने, इसीलिए उन्होंने केंद्र को जमीन सौंपने में भी देरी की। प्रदेश सरकार एम्स को केवल चुनावी मुद्दा बनाएगी।
अभी लोकसभा चुनाव पर फोक्स 
कोसली विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के तीन मजबूत दावेदार होने के सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पहले लोकसभा चुनाव है।जब विधानसभा चुनाव होंगे तब सर्वे के दौरान जो प्रत्याशी मजबूत होगा,  उसे ही कांग्रेस पार्टी की टिकट दी जाएगी। लेकिन पार्टी के अंदर शामिल होने वाले सम्मानित लोगों को उचित सम्मान और उचित मान दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here