Home Haryana हरियाणा के आठ जिलों में आज तेज बारिश और तेज हवाओं का...

हरियाणा के आठ जिलों में आज तेज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

1
0

हिसार । आज प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मौसम केंद्र चंडीगढ़ के ताजा बुलेटिन के अनुसार 17 और 18 फरवरी को आठ जिलों—सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह—में गरज-चमक के साथ बिखरी हुई बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है।

आईएमडी ने प्रभावित जिलों में बिजली गिरने, गरज-चमक, और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बादल छाने से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे आज और कल इन जिलों में घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और बिजली गिरने या तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर न रहें। वहीं, 19 फरवरी से मौसम फिर शुष्क होने लगेगा और 20 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास होगा, लेकिन बारिश और बादलों के असर से अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री कम रहने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here