हरियाणा | टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड दिलाकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को भी खुलकर जी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी हिमानी मोर के साथ पहली बार तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब चर्चा का विषय बन चुकी हैं।
दरअसल, नीरज चोपड़ा विंबलडन ग्रैंडस्लैम के फाइनल मुकाबले को देखने पहुंचे थे, जो करीब 5 दिन पहले लंदन में हुआ था। उन्होंने पहले सिर्फ अपनी सोलो तस्वीर पोस्ट की थी, लेकिन बीती रात उन्होंने पत्नी हिमानी के साथ ली गई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।
इन तस्वीरों के साथ नीरज ने लिखा, “दुनिया के दो बेस्ट टेनिस प्लेयर्स को आमने-सामने खेलते देखना एक शानदार अनुभव था। इस मौके के लिए विंबलडन का धन्यवाद।”
नीरज और हिमानी की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं, और सोशल मीडिया पर कपल को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।







