Home Crime नूंह में आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान का विरोध, लोगों ने किया...

नूंह में आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान का विरोध, लोगों ने किया पुतला दहन

90
0

नूंह | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में नूंह के दिल्ली-अलवर बाइपास पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मेवात विकास मंच और भारतीय किसान यूनियन गणराज्य के पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर रोष जताया।

आतंकी हमले को बताया कायराना हरकत

प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारी डॉ. रफीक आजाद ने कहा कि यह हमला बेहद कायराना हरकत है और इसके लिए पाकिस्तान पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि निर्दोष और निहत्थे लोगों की जान लेना मानवता के खिलाफ है और इसकी निंदा हर स्तर पर की जानी चाहिए।

“देश का मुसलमान देशभक्ति में पीछे नहीं” : डॉ. रफीक आजाद

डॉ. आजाद ने प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान को उसके कृत्यों की सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश का मुसलमान अपने वतन के लिए हमेशा से कुर्बानियां देता आया है और अगर जरूरत पड़ी, तो आगे भी पीछे नहीं हटेगा।

अमन और एकता का संदेश भी

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता और अमन के लिए भी संदेश दिया। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की बात कही और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here