Home Haryana पाकिस्तान स्थित सिख धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए कुरुक्षेत्र से रवाना...

पाकिस्तान स्थित सिख धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए कुरुक्षेत्र से रवाना हुई संगत

128
0
Kurukshetra,09 April-हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी द्वारा 13 अप्रैल को खालसा साजना दिवस (बैसाखी) मनाने के लिए हरियाणा की संगत का एक जत्था पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया गया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध व सदस्यों ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में अरदास के उपरांत जत्थे को रवाना किया।
वैसाखी पर्व मनाने के लिए 342 श्रद्धालु कल करेंगे वाघा बॉर्डर से प्रवेश
प्रधान भूपिंदर सिंह असंध ने बताया कि इस बार पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए रिकार्ड तोड 342 वीजे मिले हैं। भारत की केंद्र सरकार और पाकिस्तान दूतावास प्रशासनिक पदाधिकारियों का आभार जताते हुए असंध ने कहा कि देश विभाजन की वजह से सिखों के धार्मिक गुरुद्वारा साहिब पाकिस्तान के दर्शन करने के लिए संगत के लिए नामुमकिन साबित हो रहा था। मगर केंद्र सरकार व पाकिस्तान दूतावाज के सहयोग से यह संभव हो पा रहा है।10 दिवसीय इसी यात्रा के दौरान संगत पाकिस्तान स्थित सभी गुरु घरों के दर्शन करेगी।उन्होंने बताया कि कल बाघा बार्डर के माध्यम से यह जत्था पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। जत्थे को सबसे पहले 10 अप्रैल को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जन्म अस्थान श्री ननकाना साहिब ले जाया जाएगा। वहीं पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए जा रही महिला श्रद्धालु स्वर्ण कौर का कहना है कि वह पहली बार पाकिस्तान जा रही है और गुरु घरों के दर्शन करेंगे.उन्होंने कहा कि कमेटी की ओर से बहुत ही बढ़िया इंतजाम किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here