Home Haryana भाजपा जिला संगठन के कार्यकर्ताओ ने शिमला में बर्फ़बारी का जमकर ...

भाजपा जिला संगठन के कार्यकर्ताओ ने शिमला में बर्फ़बारी का जमकर उठाया लुत्फ़

47
0
पंचकूला: 8 जनवरी –  हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने और संगठन पर्व के तहत नए सांगठनिक संरचना के उल्लास को दुगुना करने के लिए भाजपा जिला संगठन के कार्यकर्ताओ ने शिमला में बर्फ़बारी का जमकर लुत्फ़ उठाया। भाजपा जिला प्रधान दीपक शर्मा के नेतृत्व में ज़िले के प्रमुख कार्यकर्ताओ की टोली सर्दी का आनंद लेने के लिए शिमला पहुंची जिसमे जिला कार्यकारिणी, मोर्चो एवं विभागों के लगभग सभी पदाधिकारी शामिल रहे।
 शिमला प्रवास के दौरान टीम पंचकूला ने कुफरी में बर्फ़बारी का खूब लुत्फ़ उठाया साथ ही शिमला में चल रहे विंटर कार्निवाल का भी मज़ा लिया। दीपक शर्मा ने बताया की गत वर्ष 2024 चुनावो और संगठन के कार्यो के मद्देनज़र काफी व्यस्तताओं भरा रहा, कार्यकर्ताओ ने लोकसभा और विधानसभा चुनावो में अथक मेहनत की और उसके बाद साल के आखिरी दो माह नवंबर और दिसंबर में सांगठनिक चुनाव की तैयारियों में जुट गए, इस लिहाज से कार्यकर्ताओ को अल्प अवकाश तो मिलना ही चाहिए। दीपक शर्मा ने कहा इस माह बूथ से लेकर जिला स्तर तक नए संगठन की संरचना तैयार होने के बाद सभी कार्यकर्ता पुनः अपने अपने नए दायित्वों के निर्वहन में तल्लीनता से लग जाने वाले है।
शिमला प्रवास के दौरान पंचकूला से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, परमजीत कौर, कालका परिषद चेयरमैन कृष्ण लंबा, शिवालिक बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर, महिला मोर्चा प्रधान अनुराधा वर्मा, भाजयुमो प्रधान नरेंद्र लुबाना, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, वरिष्ठ नेत्री रंजीता मेहता, पूनम कोहली, मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, सुनील धीमान, संजीव कौशल, इंद्र कुमार, धर्मपाल राणा, नरेश सेन, रामदयाल नेगी, महिपाल चौसला, भाग सिंह दमदमा, बबली शर्मा, संगीता बैंसला, सरु डिमरी, आईटी प्रमुख राजेश कुमार, जसवीर सिंह जस्सा व अन्य प्रमुख रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here