Home Haryana पानीपत में पीएम के आगमन की तैयारीयों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ...

पानीपत में पीएम के आगमन की तैयारीयों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री श्रुति चौधरी ने की बैठक

186
0
करनाल, 05 दिसंबर –– 9 नम्बर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के पानीपत में आगमन को लेकर हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री,विधायक व तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जोरशोर से जुटे हुए है। इसी कड़ी में आज करनाल स्तिथ भाजपा कर्ण कमल कार्यालय में हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रुति चौधरी पहुंची। कार्यकताओं साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की और लोगो को निमंत्रण के लिए कार्यकत्र्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रेसवार्ता में मंत्री  श्रुति ने बातचीत में बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री फिर एक बार पानीपत से महिलाओं को बीमा सखी योजना की सौगात देने के लिए आ रहे हैं, जिससे महिलाओं का और उत्साह बढ़ेगा। इसी स्थान से पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। मंत्री  ने बताया कि आने वाले समय में आंगनबाड़ी के तहत प्रत्येक गांव बच्चों के पोषण के लिए एक सूची बोर्ड लगाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को भी पता रहे कि बच्चों को क्या दिया जा रहा है व जमीनी स्तर पर क्या हो रहा ह। बच्चों और महिलाओं में विटामिन डी की कमी रहती है जिसके लिए खाने की फॉर्म में विटामिन डी को कैसे बढ़ावा दिया जाए इस और भी विभाग केंद्रित है।उन्होंने बताया की पायलट प्रोजेक्ट्स की तरफ ध्यान दिया जा रहा है जैसे ई रिक्शा की ट्रेनिंग दी गई और कामयाब हुई इसी प्रकार से अन्य ऐसे प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।
कल किसानों का दिल्ली कूच करने पर कहा ये 
कल किसानों का दिल्ली कूच करने पर मंत्री श्रुति ने कहा के भारत कृषि प्रधान देश है और किसान हमारे प्रदेश की रीड की हड्डी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 24 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है। डीपीटी के तहत 16000 करोड़ सीधा किसानों के खाते में पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा किसान हित के लिए बहुत से ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं और बहुत सारी योजनाएं क्रियान्वित की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा फसल के एक-एक दाने की खरीद हो इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए मंत्री श्रुति चौधरी बोली कि हरियाणा में कांग्रेस को बहुत से लोगों ने छोड़ दिया है। कांग्रेस खुद कटघरे में खड़ी हुई नजर आ रही है। आपसी उलझन की लड़ाई में पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हरियाणा में कांग्रेस सिर्फ बापू बेटा की पार्टी बनकर रह गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here