कुरुक्षेत्र, 21 नवंबर – दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आज मल्टी आर्ट कल्चर कुरुक्षेत्र में आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में जिले से युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डिस्ट्रिक्ट यूथ कोर्डिनेटिंग आफिसर जगमोहन ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में 21 व 22 नवंबर को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन मल्टी आर्ट कलचर सेेंटर में किया जा रहा है। कल 22 नवंबर को कार्यक्रम के समापन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
बता दें कि जिलास्तरीय यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम में लगभग 500 कलाकारों ने भाग लिया है और जो कलाकार यहां पर जीतेगा उसको आगे प्रदेश स्तर पर और जो प्रदेश पर जीतेगा उसको नेशनल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जगमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विधाएं शामिल रहेेंगी, जिनमें फाक डांस, गु्रप फाक डांस, सोलो फाक डांस, सोलो फाक सांग, कविता लेखन, पेंटिंग, कोरियोग्राफी, फोटोग्राफी के साथ-साथ अन्य शामिल रहेंगी।







