Home Haryana दीपावली पर पटाखा फोड़ने की वजह से जिले में 36 जगह पर...

दीपावली पर पटाखा फोड़ने की वजह से जिले में 36 जगह पर आ.गजनी की घटना आई सामने

68
0
यमुनानगर,  2 नवंबर — दीपावली के मौके पर लोग जमकर आतिशबाजी करते हैं। इसके कई बार गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं। पटाखे फोड़ने से कई बार आ.ग से लाखों का नुकसान हो जाता है। इस बार भी दीपावली पर यमुनानगर में  पटाखा फोड़ने की वजह से 36 जगह आ.ग लगी। जिससे कई जगह लोगों को नुकसान भी हुआ है।
बता दे कि  यमुनानगर जिले में एक मकान में खड़ी स्कूटी में आग लगी, तो जिले में ही दूसरी जगह एक व्यक्ति के घर में रखी नगदी भी जल गई। कुछ जगह फैक्ट्ररियों की छतों में आ.ग लगी तो कहीं खुले प्लांट में पड़ा कूड़े के देर भी जलकर राख हो गए। यह सभी घटनाएं पटाखा फोड़ने की वजह से हुई है। दमकल बाग के अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि हमारे पास जिले में 38 दमकल विभाग की गाड़ियां है। हर साल की तरह इस बार भी हमपूरी तरह से मुस्तैद थे जिले में आ.गजनी की कोई बड़ी घटना तो सामने नहीं आई है लेकिन कुल मिलाकर 36 जगह पर पटाखा फोड़ने की वजह से आग लगी है। हमने यमुनानगर जिले में गाड़ियों ऐसी लोकेशन पर लगा रखा था जिससे आज वाली घटना पर आसानी से और जल्द पहुंच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here