Home Haryana BJP पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में पहुंचे लोक सभा प्रत्याशी नवीन जिंदल..बोले...

BJP पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में पहुंचे लोक सभा प्रत्याशी नवीन जिंदल..बोले जनता से मिल रहा सहयोग

125
0
कुरुक्षेत्र : गुरदीप सिंह ( TSN)- शाहबाद के शुभम पैलेस में भाजपा द्वारा  पन्ना प्रमुख सम्मेलन हुआ. इस सम्मेलन में   भाजपा से कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल भी पहुंचे और कार्यकर्ताओ में काफी जोश दिखा.
 इस दौरान नवीन जिन्दल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही है और इससे प्रभावित होकर वे भाजपा में आए हैं. जिंदल ने कहा कि  मैं इस सेवा भाव से जब उनको देखता हूं तो और मुझे यहां से जो प्यार मिलता है मैं इस चीज को देखकर मैं भावुक हो जाता हूं. मैं जिन जिन गांवों में जाता हूं वहां से मुझे प्यार बढ़ चढ़कर मिलता है.इस चीज को लेकर मेरे पास कोई शब्द नहीं है. मैं तो बस सिर्फ एक ही बात कहना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी उनकी आशाओं पर खरा  उतरेगी और उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं देगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here