कुरुक्षेत्र : गुरदीप गुजराल ( TSN)- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कानूनी जागरूकता के लिए स्टॉल नंबर 52-53 लगाई गई है। स्टॉल का कुरुक्षेत्र सीजेएम नितिन राज ने जायजा लिया ।
महिलाओं के लिए एक हैल्प डैस्क भी
कुरुक्षेत्र सीजेएम नितिन राज कहा कि इस स्टाल पर मुफ्त कानूनी सहायता के साथ-साथ अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। इस स्टॉल पर डीएलएसए द्वारा प्रश्नोत्री प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसमें लोग बढ़-चढक़र ही भाग ले रहे है।प्रतियोगिता के विजेताओ को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया जा रहा है। लोगों को मुफ्त में बुकलेटस और पैंपलेटस भी वितरित किए जा रहे है। इसके साथ ही किन्नर समाज के लोगों व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं व दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं के लिए एक हैल्प डैस्क भी डीएलएसए द्वारा यहां लगाया गया। डीएलएसए के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने कहा है कि डीएलएसए का उद्देश्य है स्टॉल के माध्यम से लोगों में कानूनी जागरूकता और प्रश्नों के प्रतियोगिता के माध्यम से ज्ञान को बढ़ाना है।







