हिसार (एकता): हिसार से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अह हिसार से हरिद्वार के लिए सीधी बस शुरू हो गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रेल अधिकारियों ने शनिवार को बस को हरी झंडी दी। इस दौरान निकायमंत्री ने बस में चढ़कर सवारियों से बात की और रोडवेज चालक को फूल-मालाएं पहनाई।
बता दें कि बस को शनिवार सुबह 8.40 बजे हिसार बस अड्डे से हरिद्वार के लिए बस को हरी झंडी देकर रवाना किया। निकाय मंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों के लिए बसे चलाए जाना हरियाणा परिवहन निगम ने अच्छा काम किया है।
इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। दरअसल तीर्थ स्थानों पर जाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं बस हर रोज सुबह 8.40 बजे हिसार से हांसी, जींद होते हुए दोपहर 1.30 बजे पानीपत पहुंचेगी, यहां से शामली होते हुए शाम को हरिद्वार पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 8.30 बजे हरिद्वार से वापस शाम 9.15 बजे हिसार पहुंचेगी। बस का एक साइड का किराया 450 रुपए होगा। इस बस के चलने से यात्रियों में काफी उत्साह देखा जा सकता है।







