अंबाला (अंकुर कपूर): महाशिवरात्रि के त्यौहार से पहले ही सड़कों पर भोले के जैकारे गूंजने लगे हैं। भोले के भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या लगतार बढ़ती जा रही हैं। उनकी सुविधा के लिए अनेक सस्थाएं कांवड़ शिविर लगाकर उनके खाने-पीने व ठहरने का इंतजाम किया गया है। अम्बाला में भी सनातन धर्म सभा द्वारा कांवड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है।

शिविर के मैनेजर राजेश गुप्ता ने बताया कि पिछले लगभग 20 साल से वो कांवड़ शिवर लगा रहे हैं और दोनों मौसम में श्रादियों में भी और बरसात में भी। उन्होंने बताया कि हमने 13 तारीख से शिविर शुरू किया था और अब तक 5 से 7 हज़ार कांवड़ी आ चुके हैं। प्रशासन की तरफ से क्या गाइडलाइन है, हमें नहीं पता पर हमने सभी जगह ऑनलाइन व खुद्द जाकर शिविर के बारे में जानकारी दे रखी है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ कंधे पर उठाए कांवड़िए अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्हें पता तक नहीं चला की इतना सफर कब तय हो गया।
उन्होंने इसे भोले बाबा की अपार कृपा बताया। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। अम्बाला कैंट DSP अनिल कुमार ने सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज की नगरी है और यहां पर पुलिस के सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए डायल 112 गाड़ियां है जो एक कॉल पर तुरंत घटना स्थल पर पहुंच जाती है। अगर एम्बुलेंस की जरुरत है या फिर फायर ब्रिगेड की जरुरत है वो सबको अपने साथ लेकर पहुंचती है।







