अंबाला (अंकुर कपूर): देश की रक्षा करते-करते जवानों के शहीदों की अंतिम यात्रा आपने देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा भी पढ़ा है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को भी इसी तरह से सम्मान दिया जाता है।

जी हां, ऐसा ही एक मामला हरियाणा के अंबाला छावनी में सामने आया है, जहां बिजली की तारों की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। जिसके चलते उसके पार्थिव शरीर को शहीदों की तरह तिरंगे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय पक्षी मोर ने बिजली की हाईटेंशन तारों में फंस कर अपनी जान गवां दी। जिसके बाद वन विभाग को जब इस बारे में सूचना मिली तो उन्होंने बिना देरी किए उसके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवाया और शहीदों की तरह तिरंगे में लपेटा। विभाग के सदस्य ने बताया कि उन्हें रात उपायुक्त कार्यालय से यह सूचना मिली थी।






