Home Crime हरियाणा रोडवेज की बस में तोड़फोड़ करते आरोपी युवक की बनाई वीडियो...

हरियाणा रोडवेज की बस में तोड़फोड़ करते आरोपी युवक की बनाई वीडियो रिकॉर्डिंग

210
0

पलवल (अंकुर कपूर): पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बस में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक मारपीट कर परिचालक से कैश लेकर फरार हो गया। हरियाणा रोडवेज के परिचालक नारनौल निवासी पुरोषातम व चालक सुंदरलाल बस को लेकर बल्लभगढ व पलवल से सवारी लेकर चले थे। लेकिन बस जब किठवाड़ी पुल के पास पहुंची तो बस के आगे एक लड़का खड़ा हो गया और वह शिशे तोड़ने लगा।

उन्होंने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह खिड़की के शिशे को तोड़कर भागने लगा। बस चालक ने उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली। पीड़ित ने मशीन को तो लूटने से बचा लिया लेकिन कैश ने बचा पाया। जिसके बाद वह और बस चालक पुलिस के पास पहुंचे और चालक द्वारा की गई रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दे दी। पुलिस ने बस के परिचालक पुरोषातम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, ड्यूटी के दौरान मारपीट कर कैश लूटने व सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में केश दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here