Home Haryana हरियाणा में गरजे आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, परिवार पहचान पत्र को बताया...

हरियाणा में गरजे आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, परिवार पहचान पत्र को बताया परेशान पार्टी पत्र

175
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने परिवार पहचान पत्र समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि आप नेता ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने परिवार पहचान पत्र को परेशान पार्टी पत्र बताया। उन्होंने कहा कि PPP लोगों के लिए जी का जंजाल बना है।

पीपीपी में लोगों की आय गलत की कई शिकायतें आई। 11,23 हजार मामले आय की गड़बड़ी की आई हैं। अंबाला में एक बच्ची की आय करीब 3 लाख रुपए बताई गई। पीपीपी में चेंज करवाने के लिए लोगों से रिश्वत की मांग की गई। 800-3500 तक की लोगों से रिश्वत मांगी जा रही है। CET की परीक्षा में लोगों के साथ गलत हुआ। बुढ़ापा पेंशन योजना में भी लोगों को परेशान किया जा रहा है। 700 से ज्यादा बिल भरने वाले गरीबी से बाहर आ जाते हैं और उनकी सुविधाएं बंद कर दी जाती हैं। लोगों को परेशान करने के लिए बहाना ढूंढ जा रहा है।

सरकार लोगों को परेशान कर रही है। सरकार से पीपीपी योजना को बंद करने का सवाल किया गया। जिसके चलते अब सरकार लोगों को हो रही परेशानी के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने संदीप सिंह मामले पर भी बयान दिया। संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से निकलने की मांग की। 11 फरवरी को रोहतक बीजेपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 13 को करनाल में विरोध प्रदर्शन करेंगे। अमित शाह की रैली का विरोध करेंगे। 15 को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here