हरियाणा (अंकुर कपूर): हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित सदस्यों को आज यानि शनिवार को शपथ दिलाई जाएगी। 6201 सरपंचों, 59,233 पंचों सहित 22 जिलों के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं पंचायत मंत्री चुने हुए सदस्यों से वर्चुअली लाइव रहेंगे।
जिला परिषद सदस्यों को डीसी शपथ दिलाएंगे, जबकि ब्लॉक स्तर पर पंचायत समिति सदस्यों को कई जगह आईएएस अधिकारी एवं एचसीएस अधिकारी शपथ दिलाएंगे। वहीं पंचों-सरपंचों के लिए ग्राम स्तर पर शपथ ग्रहण होगा। ग्राम संरक्षक इन्हें शपथ दिलाएंगे। स्कूलों में लगी इंटरनेट सेवा का लाभ लेकर मुख्यमंत्री और मंत्री का संबोधन होगा।







