आदमपुर (एकता): हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई ने बुधवार को शपथ ली। अब विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 41 हो गई है। हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उन्हें अपने कार्यालय में विधानसभा सदस्य की शपथ ग्रहण करवाई। इस समारोह में उसके पिता कुलदीप बिश्नोई, माता रेणुका बिश्नोई अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे।
बता दें कि आदमपुर विधानसभा सीट उनके पिता कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बीजेपी के भव्य बिश्नोई ने 67,376 वोट हासिल कर कांग्रेस के जयप्रकाश को हराकर जीत दर्ज की थी। बता दें कि उनसे पहले दुष्यंत चौटाला सबसे युवा विधायक थे, जिनकी उम्र 34 साल है। बिश्नोई 29 साल की उम्र में विधायक बने है। 2019 में भाजपा और जजपा की यह स्थिति थी। अब शपथ के बाद भव्य बिश्नोई भी भाजपा के औपचारिक MLA बन जाएंगे तो भाजपा के पास 41 विधायक हो जाएंगे।