रेवाड़ी (अकुंर कपूर): आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना स्वार्थी हो गया कि रिश्तों के मायने ही भुला दिए। एक ताजा मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव पातुहेड़ा में सामने आया है जहां घरेलू विवाद के चलते एक सेवानिवृत्त सैनिक ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही दो सगे भतीजों को गोली मार दी। जिन्हें गंभीर रूप से घायल रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया और आरोपी चाचा को पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की माने तो गांव पातुहेड़ा निवासी अमित व हंसराज दोनों सगे भाई है। रविवार देर रात उनका अपने चाचा घनश्याम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया घनश्याम सेना से रिटायर्ड है। बात इतनी बढ़ गई कि घनश्याम घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया और दोनों पर गोली चला दी। अमित व हंसराज की उम्र 23-25 साल है। दोनों के पैर में गोली लगी है।