करनाल (एकता): करनाल जिले में कांग्रेस की पूर्व विधायक सुमिता सिंह की गाड़ी के साथ हा+दसा होने का मामला सामने आया है, जहां वह हादसे में बाल-बाल बची। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह हादसा बुधवार को करनाल की पुलिस लाइन के सामने हुआ। हालांकि हा+दसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। जैसे ही इस हा+दसे की सूचना पुलिस को मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक हा+दसा स्पीड ब्रेकरों के कारण हुआ। आरोपी ट्रैक्टर चालक ने पूर्व विधायक से माफी भी मांगी है। कैथल-करनाल रोड पर कई एक्सी+डेंट हो चुके हैं। रोड कट के पास नए ब्रेकर का निर्माण किया गया है।







