Home Haryana दुष्यंत चौटाला ने बैठक में लिया फैसला, अब भविष्य में हरियाणा में...

दुष्यंत चौटाला ने बैठक में लिया फैसला, अब भविष्य में हरियाणा में 24 घंटे खुले रहेंगे Restaurant

165
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा में अब भविष्य में 24 घंटे रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। बता दें कि यह फैसला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बैठक में लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार दुष्यंत चौटाला ने बैठक में अधिकारियों को आदेश दिए कि अब वह रात के समय रेस्टोरेंट बंद करने का उन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। मंगलवार को डिप्टी सीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक हुई। इसमें श्रम एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री अनूप धानक भी उपस्थित थे।

बता दें कि चौटाला ने हाल ही में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मालिक अपने रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखना चाहते हैं, वे रख सकते हैं। उनको बंद करने के लिए कोई दबाव नहीं डाल सकता। उनको श्रम विभाग में पंजीकरण एवं अन्य नियमों एवं शर्तों (धारा 9 और 10 पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958) की पालना करनी पड़ेगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर किसी रेस्टोरेंट के मालिक को लगता है कि कोई उनको बेवजह तंग कर रहा है तो वे अपनी शिकायत एमएसएमई की मेल आईडी hepcharyana@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here