Home Haryana भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा के अंबाला पहुंचने पर अनिल विज ने किया...

भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा के अंबाला पहुंचने पर अनिल विज ने किया स्वागत, मंडल प्रमुखों की बैठक होगी

202
0

अंबाला: भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के हरियाणा पहुंचने पर गृह मंत्री अनिल विज और विधायक असीम गोयल ने उनका स्‍वागत किया। बता दें कि अंबाला में पन्‍ना प्रमुखों की बैठक के बाद जेपी नड्डा कैथल में रैली करेंगे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जेपी नड्डा हेलीकाप्‍टर से अंबाला पहुंचे। वहीं, कैथल में भी मंच पर नेता पहुंचने शुरू हो गए। कुछ ही देर में कैथल नई अनाज मंडी में अमृत काल संकल्प रैली शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ पहुंचेंगे। खास बात यह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा का अंबाला में तीसरा दौरा है। अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में चार मंडल बनाए गए हैं। बलाना मंडल में 700 पन्ना प्रमुख हैं। पंचायती राज चुनावों की आहट के बीच नड्डा का यह दौर बहुत अहम माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, स्थानीय विधायक असीम गोयल समेत कई भाजपा नेता व पदाधिकारी मीटिंग में नजर आएंगे।

500 मीटर के दायरे में सुरक्षा बल तैनात

भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पहुंचने से पहले कैथल की अनाज मंडी में सुरक्षा बल तैनात किया गया। यहां 500 मीटर के दायरे में ड्रोन, ग्लाइडर के उपयोग व उड़ाने पर पाबंदी लगाने के लिए धारा 144 के सीआरपीसी के तहत आदेश जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here