Home Haryana जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में उतरे नवजोत सिंह...

जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में उतरे नवजोत सिंह सिद्धू, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

203
0

हरियाणा (एकता): दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में कई राजनीतिक नेता और बॉलीवुड सितारे उतर रहे हैं। अब दिल्ली में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पहलवानों का समर्थन करने पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई दिनों से पहलवान धरने पर न्याय की आस लगाए बैठे हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही।


इन महिला खिलाड़ियों ने ना सिर्फ देश का नाम रोशन किया है बल्कि लाखों लोगों की आकांक्षाओं को पंख दिए हैं। लेकिन अब सरकार को कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा। इतना समय हो गया बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। वहीं दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि, ‘आज दोपहर करीब जंतर मंतर पर सत्याग्रह में शामिल होंगे। उन्होंने लिखा कि हैरानी की बात यह है 9 नामी महिलाओं ने शिकायत की फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये शर्म की बात है। सिद्धू ने कहा कि क्या हमारे देश के बड़े लोग अब कानून से भी ऊपर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here