Home Haryana पंचकूला के सेक्टर-9 की मार्केट में लगी भंयकर आग, धूं-धूं कर जली...

पंचकूला के सेक्टर-9 की मार्केट में लगी भंयकर आग, धूं-धूं कर जली दुकान (Watch Pics)

202
0

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-9 स्थित मार्केट में उस समय हड़कंप मचा जब कई दुकानें भीषण आग की चपेट में आई। घटना शनिवार देर रात 12:30 बजे की है। आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक दुकानें जलकर राख हो गई।

दुकानों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया। आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। दुकानों सहित आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here