अंबाला (एकता): हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मास्क की फिर वापसी हुई है। दरअसल कोरोना के पैर प्रदेश में पड़ते ही अफरातफरी मच गई। जिसके चलते सरकार ने बड़ा फैसला लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य हो गया है। हरियाणा में जहां 100 से अधिक की भीड़ होती है वहां और सरकारी कार्यालयों व मॉल आदि वाले स्थलों पर मास्क लगाना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की और से हरियाणा के सभी जिला उपायुक्त और जिला सिविल सर्जनों को आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा है कि इस ऑर्डर का पालन करवाया जाए।
24 घंटों में प्रदेश में जारिए कितने नए केस आए सामने
गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 399 नए मरीज मिले हैं। अब कुल सक्रिय केसों की संख्या 1536 पहुंच गई है। शनिवार को गुरुग्राम में 173, फरीदाबाद 69, अंबाला 19-19 और पानीपत में 1-1 नया मरीज मिला है। हालांकि इस केस में किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन मरीजों में हलचल मची हुई है।







