Home Accident दर्दनाक सड़क हादसा: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को लेने आया था NRI, कार-ट्रक...

दर्दनाक सड़क हादसा: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को लेने आया था NRI, कार-ट्रक की टक्कर में हुई मौत

215
0

कुरुक्षेत्र (एकता): कुरुक्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को लेने आए एनआरआई की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह हादसा कार-ट्रक की जबरदस्त टक्कर के चलते हुआ।

जानकारी के मुताबिक दोस्तों के साथ एनआरआई रविवार सुबह करीब 5 बजे कार से कुरूक्षेत्र जा रहा था। नीलोखेड़ी के पास समाना बाहु हाईवे पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर भारी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जांच में जुट गई। उधर, मौके से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद जैसे ही परिवार को उसकी मौत की खबर मिली तो मातम छा गया।

नौकरी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था युवक

कुंजपुरा के बड़ा गांव निवासी अंकित राणा करीब 8 साल पहले ऑस्ट्रेलिया नौकरी करने के लिए गया था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह अब पत्नी को साथ ले जाने के लिए आया था। उसने वीजा भी तैयार करवा लिया था लेकिन किस्मत को शायद कुछ ओर ही मंजूर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here