अंबाला (एकता): अंबाला में उस समय भगदड़ मच गई जब योग शिक्षक की छाती में चाकू घोंप हत्या कर दी गई। बता दें कि सुंदर नगर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जहां एक युवक ने दुकान में रखा चाकू उठाकर योग शिक्षक की छाती में घोंप दिया। घटना के बाद कुछ लोगों ने घायल य़ुवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दुकान के अंदर ही कुछ हमलावरों को शटर लगाकर बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं युवक की मौत के बाद अस्पताल में मातम पसर गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत तक देकर आए थे। वहीं इस को लेकर दुधला मंडी के पास भी इन्हीं पक्षों में झगड़ा हुआ था।
घर में खुशियों का था माहौल
बता दें कि मृतक ने 10 दिन पहले ही नई कार खरीदी थी। पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन इस घटना के बाद घर पर मातम का माहौल बन गया।







