हरियाणा : भिवानी में दो युवकों की हत्या के आरोप के बाद गौ रक्षकों का रौद्र रूप देखने को मिला है। इस दौरान पलवल जिले के हथीन खंड में गौ रक्षकों ने महापंचायत की। राजस्थान पुलिस की बर्बरता को लेकर गौ रक्षक गरजे। दूरदराज से बड़ी संख्या में गौ रक्षक पंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे है। पंचायत में 5 गौ रक्षकों पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए रोष प्रकट किया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।







