Home Crime रोहतक में MDU के B.TECH छात्र का PG में लटका मिला शव,...

रोहतक में MDU के B.TECH छात्र का PG में लटका मिला शव, मचा हड़कंप

182
0

रोहतक (एकता): हरियाणा के रोहतक जिले में एक छात्र का शव पीजी में लटकने से हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार एमडीयू के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र का पीजी में फंदे से लटका शव मिला है। हालांकि पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। अब इस घटना की गुत्थी उलझ गई है।

पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि यह मामला आत्महत्या का है या कुछ और। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का सच सामने आएगा। पुलिस ने मामले की सूचना छात्र के परिजनों को दी। परिजनों ने कहा कि उसके बेटे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर यह पता लगाया जाए कि उसकी मौत आखिर कैसे हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here