Home Haryana गुरुग्राम में देर रात 30-40 लोगों का हमला, केले के गोदाम में...

गुरुग्राम में देर रात 30-40 लोगों का हमला, केले के गोदाम में मचा हड़कंप; तीन गंभीर घायल

8
0

गुरुग्राम/अनुज पांचाल-:गुरुग्राम में देर रात केले के एक गोदाम पर 30 से 40 लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर हमला कर दिया। कालियावास गांव के पास हुई इस सनसनीखेज वारदात में गोदाम मालिक और कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घायलों की पहचान जितेंद्र कुमार (32),अनीश (24) और आमिर (22) के रूप में हुई है। तीनों को इलाज के लिए SGT अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने देर रात केले के गोदाम को चारों तरफ से घेर लिया और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी शोर-शराबा करते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है, जिसका वीडियो अब सामने आने के बाद वायरल हो रहा है।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर करीब 15 से 20 बार फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके अलावा घटना के दौरान सोने की चेन गायब होने का भी आरोप लगाया गया है।ग्रामीणों ने हमले के पीछे इकबालपुर गांव के कुछ लोगों पर शक जताया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हमलावरों के गांव या पते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।पुलिस ने CCTV फुटेज और घायलों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here