Home Haryana राम मंदिर ट्रस्ट में राजनीतिक हस्तक्षेप और चंदे में गड़बड़ी के आरोप,...

राम मंदिर ट्रस्ट में राजनीतिक हस्तक्षेप और चंदे में गड़बड़ी के आरोप, कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर साधा निशाना’

4
0

चंडीगढ़-:हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कामकाज,चंदे के प्रबंधन और ट्रस्ट में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भगवान राम पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं।उन्होंने कहा कि यह माना जाता है कि व्यक्ति धर्मस्थल जाकर अपने पापों का प्रायश्चित कर सकता है,लेकिन यदि धर्मस्थल में ही अनियमितताएं या गलत कार्य हों तो उन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट में राजनीति नहीं होनी चाहिए थी,लेकिन राजनीतिक दबाव में नियुक्तियां की गईं।गोहिल ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चंपत राय ने चापलूसी के जरिए अपना पद हासिल किया और ट्रस्ट के चंदे के प्रबंधन में गंभीर गड़बड़ियां हुईं।गोहिल ने दावा किया कि 40 दिनों की कथित सीसीटीवी फुटेज में करीब 70 बार लोगों को कपड़ों में पैसे ले जाते हुए देखा गया है।साथ ही उन्होंने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट में भी चंदे में कथित चोरी का उल्लेख किया गया है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर भगवान राम को बदनाम करने का आरोप लगा रही है,जबकि कांग्रेस का उद्देश्य किसी भी तरह से भगवान राम की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं है।उन्होंने कहा कि”राम का नाम कोई बदनाम नहीं कर सकता और हम राजनीति के लिए भगवान का नाम इस्तेमाल नहीं करते। “पत्रकारवार्ता के दौरान गोहिल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि आस्था से जुड़े संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here