रेवाड़ी। केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम से गैरहाजिर रहने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 30 जून को हरियाणा के बावल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित ही नहीं किया गया था। उनका कहना है कि बिना निमंत्रण किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल होना संभव नहीं है और इस मामले में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया।







