Home Crime ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन...

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

2
0
Screenshot

अंबाला,  अंकुर कपूर |अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई।

इस विशेष अभियान में थाना सदर अंबाला छावनी, क्षेत्र की तीन पुलिस चौकियों और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। दस्तावेज पूरे न होने पर कई वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों, असामाजिक तत्वों और अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर प्रभावी कार्रवाई करना है। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

थाना सदर के एसएचओ धर्मवीर ने बताया कि हरियाणा पुलिस का ‘ऑपरेशन मैदान’ आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ऐसे विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here