Home Crime हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

6
0

हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने अपने कार्यालय में मोबाइल मालिकों को बुलाकर उनके फोन सौंपे। इस दौरान उन्होंने साइबर सुरक्षा शाखा की कार्यप्रणाली और तकनीकी दक्षता की सराहना की।

एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि जिले में प्रतिदिन मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिन पर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करती है। आधुनिक साइबर ट्रैकिंग तकनीक और तकनीकी संसाधनों की सहायता से गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि जून माह के पहले सप्ताह में प्राप्त 10 शिकायतों का साइबर सेल ने रिकॉर्ड समय में समाधान किया है।

इस उपलब्धि में साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी पीएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही मुकेश सहारण, सिपाही कुलदीप, अजय और गोविंद की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने तकनीकी विशेषज्ञता और लगातार प्रयासों के बल पर मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए।

मोबाइल वापस पाने वालों में सरसाना निवासी कर्मबीर, डोभी निवासी हरिओम, गोविंद नगर निवासी चरणजीत, रामपुरा मोहल्ला निवासी हितेष, नगंथला निवासी सुभाष चंद्र, अग्रोहा निवासी अजमेर, साकेत कॉलोनी निवासी विनोद कुमार और अमन नगर निवासी सागर सहित अन्य लोग शामिल रहे।

मोबाइल मिलने के बाद सभी लाभार्थियों ने हिसार पुलिस और साइबर सुरक्षा शाखा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उन्हें राहत मिली है।

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि आमजन की सुरक्षा, सहायता और विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here