Home Haryana अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार, बोले- उनके...

अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार, बोले- उनके हर शब्द में नफरत

169
0

अंबाला (अंकुर कपूर): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए बयान की भाजपा ने निंदा की है। दरअसल कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं और कई स्टेट से निकल चुके हैं। राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में राहुल ने एक बयान में कहा कि भाजपा की नफरत के बीच वो भारत जोड़ो यात्रा के जरिए प्यार की दुकान खोल रहे हैं।

इस पर राहुल पर बरसते हुए कहा कि राहुल गांधी के हर शब्द में नफरत है। जब देश के सैनिक चीन का मुकाबला कर रहे थे तब राहुल उनका हौसला बढ़ाने की जगह उनकी बहादुरी पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया, जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। विज ने कहा कि इनके DNA मे देश को तोड़ना लिखा है। विज ने कहा कि इन्होंने 1947 में देश का बटवारा करवाया और 1984 में सिख दंगे करवाए। राहुल गांधी ने कहा कि आजकल कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी पार्टी के नेताओं और जनता के बीच फासला हो गया है। नेताओं को लगता है कि जनता को सुनने और घंटों भाषण देने की जरूरत नहीं है। हमने इस यात्रा में इसे बदलने की कोशिश की है।

इस पर विज ने कहा कि राहुल गांधी तो गुजरात नहीं गए अगर आते तो पता चलता कि नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए कितने लोग आए हुए थे। विज ने कहा कि नार्थ ईस्ट में जब तक कांग्रेस का राज रहा जब तक वे वहां पर घुसे नहीं और न ही विकास के नाम पर एक ईंट भी लगाई। विज ने कहा कि आज नरेन्द मोदी जब वहां जाते है तो सारा ईस्ट इकठ्ठा हो जाता है। उन्होंने कहा कि इनके विकास न करने के कारण ही वहां उग्रवाद पैदा हुआ था लेकिन अब वहां पर पूरा विकास करवाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here